भारतीय सेना का रौद्र रूप, POK में 30 किलोमीटर अंदर स्थित आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त

नई दिल्ली। पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना द्वारा पीओके में 30 किलोमीटर अंदर तक स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देने की खबर है। भारतीय सेना के इस रौद्र रूप से सहमें पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना कथित तौर पर क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रही है।’
हालांकि पाकिस्तान के इस बयान पर भारतीय सेना ने पलटवार कर करारा जवाब देते हुए कहा है कि, ‘नियंत्रण रेखा पर केवल घुसपैठ रोकने की कोशिशों के चलते पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है।’ बता दें कि भारतीय सेना द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने पीओके में 30 किलोमीटर अंदर जाकर आतंकी ठिकानो को अपना निशाना बनाया है। इस बड़ी कारवाई में पाक में बन रहे नीलम झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। मालूम हो कि इस हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान स्थित पंजाब के कई हिस्से में बिजली की सप्लाई की जाती है। अगर यह प्रोजेक्ट डैमेज हुआ तो पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में रहेगा।
DG ISPR Major General Asif Ghafoor condemns the use of cluster bombs by the Indian Army as a violation of international conventions. He said no weapon can suppress the determination of Kashmiris to get their right of self-determination. #IndiaUsingClusterBombs
1,175 people are talking about this
Heard Indian Army Destroyed Neelam Jhelum Hydropower Project in POK ( China was making for Pakistan ) Sharing 1 Video of Pakistani Journalist pic.twitter.com/IK1zqdlRca— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 3, 2019
इस कार्रवाई पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।


