प्रेमी से मिलकर होटल से बाहर निकली बहन तो सामने खड़ा था भाई, इसके बाद सबके सामने...

नालंदा में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले, और ज्ञान के शहर, नालंदा में, एक भीड़ द्वारा एक प्रेमी जोड़े का शादी कराने का मामला सामने आया है। दरअसल भीड़ ने वहां एक प्रेमी जोड़े की शादी करा दी जो एक दूसरे से चोरी-छिपे से मिल रहे थे। शादी करने के दौरान दोनों परिवारों को भी मौके पर बुलाया गया।
Third party image reference
दरअसल, नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके के इमली विगहा गाँव का एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने नाला रोड पर एक होटल में आया था। उसकी प्रेमिका भी घर से बहाना बनाकर होटल पहुंच गई लेकिन यह बात लड़की के भाई को किसी तरह पता चल गई कि उसकी बहन किसी से मिलने होटल गई है।
Third party image reference
इसके बाद भाई मौके पर पहुंचा। जब प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के बाद होटल से बाहर निकली तो सामने भाई खड़ा था। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब वह क्या बोलेगी। तभी भाई ने मुस्कुराते हुए कहा कि तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों को दी गई। इसके बाद, लोगों ने तुरंत प्रेमी विक्की कुमार और प्रेमिका रानी का शादी करने का फैसला किया। दोनों के परिवारों को भी मौके पर बुला लिया गया जिसके बाद उन्हें एक मंदिर में ले जाया गया और विधिवत पंडित को बुलाकर दोनों की शादी करा दी गई।
Third party image reference
परिवार और स्थानीय लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। दोनों के रिश्तेदारों ने भी एक-दूसरे को स्वीकार किया। इस शादी की चर्चा पूरे जिले में है। लोग स्थानीय लोगों की तारीफ कर रहे हैं। उनके भाई और उनके रिश्तेदारों की भी प्रशंसा की जा रही है। प्रेमी युगल भी इस पूरी घटना से खुश दिखाई दिए। साथ ही वहां पर मौजूद दोनों परिवार के लोगों सहित पूरी भीड़ में उत्साह देखा गया और यह उन लोगों के लिए भी एक सबक है जो प्यार के दुश्मन बने बैठे हैं।
News source : patrika.com

