बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, आप भी देख लीजिए

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है. लेकिन हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार अभिनेता की बेटी होने की वजह से वह ना चाहते हुए भी सुर्खियों में आ जाती है.
Third party image reference
वैसे तो इंटरनेट पर श्वेता बच्चन की हजारों तस्वीरें मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको श्वेता बच्चन की जो तस्वीरें दिखा रहे हैं वह तस्वीरें बेहद ही खास हैं. यह तस्वीरें श्वेता बच्चन की शादी की तस्वीरें हैं. तस्वीरों में आप देख पाएंगे कि दुल्हन बनी हुई श्वेता बच्चन बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है.
Third party image reference
श्वेता बच्चन की शादी राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से 1997 में हुई थी। श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी को काफी समय बीत चुका है लेकिन इन दोनों की शादी की तस्वीरें काफी कम लोगों ने देखी हैं.
Third party image reference
आपको बताना चाहेंगे कि श्वेता की इन शादी की तस्वीरों को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने शेयर की है। यह फोटो श्वेता की शादी और मेहंदी फंक्शन की है।
Third party image reference
दरअसल, फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने इंडस्ट्री में 33 साल पूरे कर लिए हैं। अपने सफर को सेलिब्रेट करने के लिए डिजाइनर ने श्वेता बच्चन की शादी की खूबसूरत पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।
Third party image reference
श्वेता बच्चन ने सुपरस्टार अभिनेता की बेटी होने के बावजूद भी अभिनय के क्षेत्र में कदम नहीं रखा.
श्वेता बच्चन के भाई अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा जगत के बेहतरीन अभिनेता हैं. श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन की बचपन की कई तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद है.
Third party image reference
अबू जानी-संदीप खोसला ने बताया कि ये उनका पहला इवेंट था और इन दोनों ने हर फंक्शन के लिए पूरे बच्चन परिवार के लिए कपड़ों को डिजाइन किया था। श्वेता ने अपने संगीत पर गोल्डन घाघरा और जरदोजी वसली पहनी थी।
Third party image reference
बता दें कि श्वेता बच्चन ने इस साल की शुरुआत में अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया था. इस इवेंट में अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे।
Third party image reference
श्वेता बच्चन ने साल 2018 में बतौर लेखक अपना डेब्यू किया था। उन्होंने पैराडाइस टावर्स नाम की किताब लिखी है।
उम्मीद करते हैं आपको भी सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी की यह खूबसूरत तस्वीरें जरूर पसंद आई होंगी। अगर आप आगे भी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल करना चाहते हैं तो हमें फॉलो कर लीजिएगा






