ऐसे बदन वाले पुरुषो पर मर मिटने के लिए तैयार रहती है महिलायें
कहा जाता है है कि फर्स्ट इंप्रेशन ही लास्ट इंप्रेशन होता है। यह बात सच है। कोई भी महिला किसी पुरुष को देखकर पहली बार में ही पसंद कर लेती है। जिसकी बात ही कुछ अलग होती है। एक महिला कैसा पुरुष चाहती है इस बारें में ईमानदारी से बताना बहुत ही मुश्किल होता है। इस बारें में शोधर्ताओं ने शोध की जिसके रिजल्ट बहुत आश्चर्यचकित करने वाले आए है।
हाल ही में एक नई स्टडी हुई, जिसमें खुलासा हुआ है कि महिलाओं को गठीले बदन वाले पुरुष ज्यादा लुभाते हैं। पुरुषों के सिक्स पैक एब्स और वी शेप बॉडी की महिलाएं दीवानी होती हैं। इस नए अध्ययन के दौरान 160 महिलाओं को चुना गया। उन्हें ऐसी तस्वीरें दी गईं, जिनमें पुरुषों के सिर का हिस्सा खाली था। तस्वीरें देकर महिलाओं से कहा गया कि वे पुरुषों की आकर्षकता की रेटिंग तय करें। दो तरह के उन्हें फोटोग्राफ दिए गए। एक में विश्वविद्यालय के छात्रों को दिखाया गया, दूसरे में जिम जाने वाले पुरुषों को। अध्ययन के दौरान टीम ने शक्ति परीक्षण भी किया।
देखने में आया कि लंबे पुरुषों को ज्यादा वेटेज मिला, जबकि भारी वजन पर कम प्वाइंट मिले। इससे रिजल्ट निकला कि चर्बी भले अधिक हो मगर मजबूत दिखने पर मामला ठीक रहा। टीम ने कहा कि जब उन्होंने शरीर के बाद चेहरों के आकर्षण पर अध्ययन किए तो पता चला कि महिलाओं ने चेहरे को लेकर अलग रुख का प्रदर्शन किया।