अपने बच्चों के सोई थी मां, तस्वीरें देख लोग देने लगा गालियां, सच्चाई उड़ा देगी होश



अमेरिका की एक महिला ने अपने बच्चे और 2 साल के बेटे के साथ सोने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल क्या की लोगों ने उन्हें गालियां देना शुरु कर दिया। दरअसल इस तस्वीर को महिला एलोरा ब्रिंक्लि के पति डेविड ब्रिंक्लि ने खींचकर सोशल मीडिया पर मातृत्व की खूबसूरती को दिखाने के लिए पोस्ट कर दिया। उन्होंने लिखा कि एक मां जब थक कर सोती है तो भी वह अपने बच्चों की परवाह करती है। पर लोगों ने इस महिला वाली फोटो पर गालियां देना शुरु कर दिया।
अमेरिका, कनाडा, नार्वे आदि देशों के स्वास्थ्य विभाग 'को- स्लीपिंग' को गलत मानते हैं और इसमें बच्चे के लिए खतरा माना जाता है। दरअसल भारत में मां और बच्चे दोनों साथ सोते हैं लेकिन विदेशों में ऐसे सोना गलत होता है क्योंकि इससे सडेन इंफेन्ट डेथ सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है और उसके बच्चे की मौत भी हो सकती है। कहा जाता है कि नींद में मां के नीचे दबकर बच्चे का दम घुट सकता है जिस कारण उसकी मौत भी हो सकती है। इसलिए महिला को गालियां पड़ी।
इस तस्वीर के बाद वो ट्रोल होना शुरू हो गई। इस पर सिंधिया मर्फी ने लिखा की सेफ स्लीप के लिए बच्चों को अपने पालने में पीठ के बल अकेला सोना चाहिए तो दूसरी और चौथी कैथी जोन्स ने लिखा यह एक खूबसूरत तस्वीर वाकई बड़ी प्यारी है लेकिन बच्चे को अपने बिस्तर से दूर रखें क्योंकि अगर आप इसको साथ सो जाते हैं तो यह सुरक्षित नहीं है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर डेविड की तस्वीर का समर्थन भी किया मेल क्लिंसली ने कहा कि हमारे 5 बच्चे हैं जो साथ ही सोते हैं।
महिला ने अपने पति की Facebook पोस्ट को हजारों बार शेयर होने और टिप्पणियां होने पर मजबूरन दूसरी पोस्ट करनी पड़ी। अलोरा ने दूसरी पोस्ट में लिखा कि मैं और मेरे पति बच्चों की सुरक्षित स्लीपिंग के लिए जागरुक है और हम जितना कर सकते हैं उतना हमारे बच्चों के लिए कर रहे हैं। जैसा लोग चाहते हैं वैसा हम कभी सही-सही नहीं कर पाएंगे। पर जितना हम अच्छा कर सकते हैं वह कर रहे हैं और मैं अपने बच्चों के साथ सोई, इसके लिए मैं कोई भी माफी नहीं मांगूगी। हमारे बच्चों के लिए हमें क्या करना है ये हम अच्छे से जानते हैं।
loading...