इंजीनियरिंग के छात्र ने जान हथेली पर रख बचाई युवती की जान, गवाह हैं तस्वीरें


ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में एक युवती ने 25 फीट ऊंची छत से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन जान की परवाह किए बिना बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र सरदार मनजोत सिंह ने उसे बचा लिया। युवती के छलांग लगाने के बावजूद बीटेक छात्र ने उसका हाथ नहीं छोड़ा। यह पूरी घटना एक प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल में कैद की और वीडियो वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने मां के साथ उपचार के लिए अस्पताल आई थी।

loading...