परेश रावल ने शेहला रशीद को दिया ऐसा करारा जवाब, लोग बोले- मैं तो फकीर आदमी हूँ...


पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत भारत के उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला जैसे कई दिग्गज नेताओं ने भी विरोध किया। इसके बावजूद कठिनाइयों का सामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अनुच्छेद 370 खत्म करने में सफलता हासिल कर ली। अब कश्मीर मामले को लेकर शेहला रशीद के एक बयान पर परेश रावल ने करारा जवाब दिया है।

ट्विटर डॉट कॉम

जानिए क्या बोले परेश रावल

दरअसल शेहला रशीद ने अपने एक बयान में कहा,"बीजेपी के अनुसार उमर अब्दुल्ला, शाह फैजल, स्वरा भास्कर, रवीश कुमार, एनडीटीवी, शेहला रशीद, गुलाम नबी आजाद, कविता कृष्णन, रामचंद्र गुहा, जेएनयू प्रोफेसरों को पाकिस्तान द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। पाकिस्तान के पास कितना पैसा है?" शेहला रशीद के इस बयान पर परेश रावल भड़क उठे। उन्होंने ट्वीट कर करारा जवाब देते हुए कहा,"मुझे हमारे स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री वीपी सिंह का एक बयान याद आता है। मुझे क्या खरीदेंगे मैं तो मुफ्त में हूँ।"

ट्विटर डॉट कॉम

लोग बोले- मैं तो फकीर आदमी हूँ...

परेश रावल ने जैसे ही शेहला रशीद को ये जवाब दिया। ट्विटर पर उनके बयान पर एक यूजर ने लिखा,"मुझे हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री का बयान याद आता है। मैं तो फकीर आदमी हूँ, झोला लेकर चल पड़ूँगा।"
(सोर्स- अमर उजाला डॉट कॉम, Paresh Rawal official Twitter account)
loading...