बड़े भाजपा नेता का निधन, खबर मिलते ही बीजेपी के साथ कांग्रेस में भी छा गया शोक

बड़े भाजपा नेता का निधन, खबर मिलते ही बीजेपी के साथ कांग्रेस में भी छा गया शोक

भारतीय जनता पार्टी को सोमवार को एक बड़ा झटका लग गया। एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक वरिष्ठ भाजपा नेता का सोमवार को निधन हो गया। उनकी सेहत कई दिनों से खराब चल रही थी। उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलने पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत पूरी भाजपा में शोक की लहर दौड़ उठी। सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस तक में उनकी खबर से शोक है।

Google Image

ये हैं वो नेता जिनका हो गया निधन

भारतीय जनता पार्टी के जिस नेता का निधन हो गया है उनका नाम मदन लाल सैनी है। मदन लाल राजस्थान भाजपा के बड़े नेता थे और प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते थे। उनकी सेहत कई दिनों से खराब चल रही थी और उनको तीन दिन पूर्व जयपुर से दिल्ली लाकर एम्स में भर्ती करवाया गया था। हालांकि वो जिंदगी की जंग हार गए और शाम को उनकी मौत हो गई। संघ कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले मदन लाल बीए एलएलबी तक पढ़े थे। वो भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री भी रह चुके थे और बीजेपी के बड़े नाम थे।

Google Image

जानें भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने कैसे जताया शोक

उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि ये बीजेपी के लिए गहरी क्षति है। मोदी ने कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाया था। वहीं अमित शाह ने शोक जताकर कहा कि वो आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हैं। उनके निधन से कांग्रेस में भी शोक छा गया। खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सैनी जी के निधन का समाचार मिलते ही गहरा सदमा लगा। उन्होंने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया।
दोस्तो आपको क्या लगता है कि भाजपा को बड़ी हानि हुई है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें. धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- abpnews.abplive.in)
loading...