इधर कश्मीर पर रणनीति बनाते रह गए मोदी, उधर पाकिस्तान में ये सटीक दांव खेल गए इमरान खान

जम्मू कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनातनी बढ़ती जा रही है। इमरान खान लगातार भारत के फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में पीएम नरेंद्र मोदी इस समय कश्मीर पर ही उलझे हुए हैं। इसकी वजह है अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां आगे की रणनीति बनाना जो बहुत पेचींदा काम है। मोदी इधर रणनीति बनाने में ही उलझे रह गए और उधर पाकिस्तान में पीएम इमरान खान ने बहुत बड़ा दांव खेल दिया है।
Google Image
मोदी के लिए चुनौती बन गया है उनका फैसला
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का जो फैसला है वो पीएम नरेंद्र मोदी के लिए चुनौती बन गया है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने फैसले को सही साबित करने की है। इसकी वजह है विरोधी दलों की ओर से फैसले का लगातार करना और कश्मीर के लोगों की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया जिसको पाकिस्तान से लेकर विरोधी दल आधार बना सकते हैं। इसी वजह से पीएम मोदी इस समय कश्मीर में ही उलझे हुए हैं और वहां रणनीति बनाने में व्यस्त हैं।
Google Image
इमरान खान ने खेल दिया ये बड़ा दांव
कश्मीर पर मोदी रणनीति बनाते रह गए तो पाकिस्तान में इमरान खान ने बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने 14 अगस्त यानि आज पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस को पीओके में मनाने का फैसला कर लिया है। कश्मीर के इस हिस्से को पाकिस्तान आजाद कश्मीर कहता है और इस पर पाक का ही नियंत्रण है। इमरान खान न सिर्फ यहां पाक की आजादी का दिन मनाएंगे बल्कि वहां पर एक सर्वदलीय बैठक में हिस्सा भी लेने जा रहे हैं। उन्होंने ये दांव कश्मीरियों का मन जीतने के लिए किया है।

