पाकिस्तान ने कश्मीर मामले पर अब रूस से मांगी मदद, मिला ये करारा जवाब
- Get link
- X
- Other Apps

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म कर ऐतिहासिक निर्णय लिया। इस फैसले से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हैरान रह गए। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई बड़े देशों से कश्मीर मामले पर समर्थन मांगा। लेकिन इमरान खान को कोई सफलता नहीं मिली। अब पाकिस्तान ने रूस से भी इस मामले पर बात की है। आपको बता दें कि भारत में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं ने मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध किया। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने उद्देश्य में सफल रही।

भारत ने मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त, 2019 को भारत ने अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। खास बात तो यह रही कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर भारत का खूब जिक्र किया। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त यानी भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित तो किया लेकिन एक भी बार पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।

कश्मीर मामले पर पाकिस्तान ने मांगी रूस से मदद
पाकिस्तान को जब अमेरिका, ब्रिटेन यहाँ तक कि संयुक्त राष्ट्र से भी कोई मदद नहीं मिली तो उसने भारत के दोस्त रूस से कश्मीर मामले पर मदद मांगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रूस के विदेश मंत्री सेर्गे लावरोव से कश्मीर मसले पर बातचीत की। बाद में रूस ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा,"भारत-पाकिस्तान के बीच मतभेद सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता से ही खत्म की जा सकती है और संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि भी इस रुख पर कायम रहेंगे।"
सोर्स- आज तक डॉट कॉम
- Topic:
- #पाकिस्तान
- Get link
- X
- Other Apps