महबूबा की बेटी ने अमित शाह को लिखा पत्र, बताया कश्मीर में कैसे हैं हालात

महबूबा की बेटी ने अमित शाह को लिखा पत्र, बताया कश्मीर में कैसे हैं हालात
जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती इस समय गिरफ्तार हैं। महबूबा की बेटी इल्तिजा जावेद ने एक वॉयस मैसेज जारी करके कहा है कि उसे भी हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उसे धमकी दी गई कि अगर उसने दोबारा मीडिया से बात की तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इल्तिजा जावेद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी एक पत्र लिख कर कश्मीर के हालात पर स्पष्टीकरण मांगा है।

महबूबा की बेटी ने अमित शाह को लिखा पत्र, बताया कश्मीर में कैसे हैं हालात
अमित शाह व इल्तिजा जावेद (फोटो : गूगल)
कश्मीर घाटी में लॉकडाउन को 12 दिन हो गए हैं, लेकिन कई पार्टियों के नेता अभी भी गिरफ्तार हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्री पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया था। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा जावेद ने एक वॉयस मैसेज जारी किया है, उसमें उसने कहा है कि उसे भी हिरासत में लिया गया और उसे धमकी दी गई कि अगर उसने दोबारा मीडिया से बात की तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मैंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है।

Third party image reference
इल्तिजा जावेद ने कहा कि आज जब बाकी देश भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, कश्मीरियों को जानवरों की तरह कैद कर दिया गया और उन्हें बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित किया गया है। मुझे भी हिरासत में लिया गया है और कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मैंने मीडिया से बात की थी कि इस भयावह कर्फ्यू लगाए जाने के बाद से कश्मीरियों को क्या सहना पड़ा है? मेरे साथ अपराधी की तरह बर्ताव किया जा रहा है और मुझ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन कश्मीरियों ने आवाज उठाई है, उनके साथ मैं भी जान का खतरा महसूस कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला को पहले नजरबंद किया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फारूक अब्दुल्ला (फोटो : गूगल)
इल्तिजा ने इससे पहले भी व्हाट्सऐप पर अपना बयान जारी करके कहा था कि दो दिन से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। यहां ऐसे हालात कर दिए गए हैं कि किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। यहां मास हाउसअरेस्ट किया गया है। मैं चाहती हूं कि मीडिया को पता चले कि यहां क्या हो रहा है, चल क्या रहा है? गृहमंत्री गलत बोल रहे हैं कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और बाकी नेताओं को नजरबंद नहीं किया गया है।
न्यूज सोर्स : एनडीटीवी इंडिया।
loading...