बैजनाथ धाम देवघर पहुंचे अजय-काजोल, यूजर्स बोले- शॉर्ट्स पहन कर पूजा करना पसंद नहीं


अजय देवगन हाल ही में अपनी पत्नी काजोल के साथ बैजनाथ धाम देवघर गए थे, अजय देवगन -काजोल भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए।

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हाल ही में अपनी पत्नी काजोल के साथ बैजनाथ धाम देवघर गए थे, अजय देवगन -काजोल भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। देवघर से इन दोनों की फोटो सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

मंदिर में अजय देवगन पूजा करते हुए नजर आए। लेकिन इस बार अजय देवगन को मंदिर में पूजा करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा।

यूजर्स को अजय देवगन का शॉर्ट्स में पहन कर पूजा करना या मंदिर जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। यूजर्स ने अजय देवगन को सलाह देते हुए कह रहे हैं कि शॉर्ट्स जैसे कपड़े मंदिर जाने के लिए सही नहीं हैं।
loading...