शाहरुख खान पर भड़की पाकिस्तान आर्मी कहा- कश्मीर पर बोलो वहां अत्याचार हो रहा है

शाहरुख खान इस बार पाकिस्तान आर्मी के निशाने पर आ गए हैं। वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने शाहरुख खान पर हमला बोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख से कहा कि उन्हें कश्मीर पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
ये सारा मामला नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' को लेकर हो रहा है। बतौर निर्माता शाहरुख की इस वेबसीरीज में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। 27 सितंबर को रिलीज हो रही इस सीरीज में भारतीय खुफिया एजेंसी रॅा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच टकराव की कहानी दिखाई गई है।
Shahrukh Khan,

जहां पर रॅा पाकिस्तान पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देता है। ये देखने के बाद पाक के सैन्य अधिकारी आसिफ गफूर का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने शाहरुख के सामने चौंकाने वाला सवाल रखा है।
 

शाहरुख आप बॅालीवुड सिंड्रोम

पाकिस्ता के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन के निर्देशक जनरल आसिफ ने ट्टीट में लिखा है कि शाहरुख आप बॅालीवुड सिंड्रोम हैं। असलियत जानने के लिए रॅा के जासूस कुलभूषण जाधव, विंग कमांडर अभिनंदन और 27 फरवरी 2019 को देखें। इसके बदले आपको भारत द्वारा कश्मीर में अत्याचारों के खिलाफ बोलना चाहिए। जो कि आरएसएस के नाजीवादी हिंदुत्व के कारण बढ़ रहा  है। 

कन्फेशन सबूत नहीं होता।

बता दें कि पाक सेना की तरफ से किए गए इस ट्टीट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। शाहरुख के सपोर्ट में आवाज उठाते हुए एक यूजर ने लिखा है कि कुलभूषण जाधव मामले में कन्फेशन सबूत नहीं होता। 

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को बैन

एक यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान चीफ बॅालीवुड हीरो शाहरुख खान की इस वेबसीरीज को चुपके से देख रहे हैं। फिर पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को बैन करने का दोहरा मापदंड क्यों रखा है।

गफूर भारत के उन

शाहरुख के एक फैन ने लिखा है कि गफूर भारत के उन सोशल मीडिया अकाउंट पर निशाना बनाते हैं जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा फॅालो किया जाता है।

ये है भड़कने की वजह

ज्ञात हो कि इस शाहरुख की इस वेबसीरीज पर पाकिस्तान के भड़कने की वजह ये है कि इस सीरीज में तीन भारतीय जासूसों की कहानी दिखाई गई है। वे कुछ लोगों को बचाने के लिए पाकिस्तान के बलूचिस्तान जाते हैं। उन्हें वहां से बचाकर वापस ले आते हैं। इस पूरी वेब सीरीज को सूसाइड मिशन का नाम दिया गया है।

2015 में ये बुक प्रकाशित हुई

बार्ड ऑफ ब्लड भारतीय लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब पर आधारित है। 2015 में ये बुक प्रकाशित हुई। इसे पूरी किताब को  7 एपिसोड की इस सीरीज में दिखाया जाएगा।शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। इमरान के साथ विनीत कुमार सिंह,सोफिता धुलिपाला, कीर्ती कुल्हारी और जयजीत अहलावत अहम भूमिका में हैं।


loading...