भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा ने सुनाई पवन से ब्रेकअप की कहानी, खोले चौंकाने वाले राज


भोजपुरी सुपरस्टार स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी बहुत पसंद की जाती है. जिस वीडियो में भी ये दोनों साथ दिख जाते हैं वो वीडियो सुपरहिट मान लिया जाता है. एक जमाना ऐसा भी था जब ये दोनों रियल लाइफ में एक-दूसरे के प्यार में डूबे थे लेकिन पवन सिंह की शादी के बाद इनका ब्रेकअप हो गया है. इस ब्रेकअप के बारे में अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुलकर बात की है. उनकी बातों पर गौर करें तो पता चलेगा कि ये रिश्ता काफी खराब नोट पर खत्म हुआ है. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं.



रिश्ता टूट जाने के बाद दोनों भोजपुरी स्टार्स ने इस पर कभी बात नहीं की. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पहली बार पवन से रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बातें की हैं. एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के बारे में कई राज खोले हैं. इस इंटरव्यू के मुताबिक वो पवन सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए भी काफी परेशान थीं. उन्होंने पवन सिंह के लिए काफी कुछ झेला है.



साइन करवाया एग्रीमेंट


कोई नहीं था साथ



अक्षरा ने बताया कि 'पवन ने मुझसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था. मैं उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थी'. अक्षरा ने ये कहकर चौंका दिया कि 'पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था. वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं. ये बात सभी जानते हैं. एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे, उस वक्त मैंने उसका साथ दिया'.



मैनें साथ दिया


अक्षरा ने आगे बताया कि 'पवन एक दफा एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे. उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो. मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है. कई लड़कियों ने तो इनकी वजह से सुसाइड भी कर लिया था. मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां टिकी'.



मिलती है जान से मारने की धमकी 



अक्षरा कहती हैं कि 'हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं. जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जाओगी कहां, मेरे बिना काम कैसे करेगी'. अक्षरा ने ये भी बताया 'मुझे जान से मारने की धमकी दी. बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाए, लोगों पर मेरे साथ काम न करने का दवाब बनाया लेकिन मैंने हार नहीं मानी. आज भी मुझे इंडस्ट्री से बाहर निकलवाने की साजिश हो रही है'.



किया ऐसा काम


अक्षरा सिंह ने कहा 'अब पानी सिर के ऊपर हो गया, जिस चीज को भुलाकर मैंने मूव ऑन किया था. वो आज कहनी पड़ी. वरना मैं तो किसी का भी बुरा कभी नहीं सोचती'. अक्षरा अपनी सक्सेस से खुश हैं और कहती हैं कि 'अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है, वही हुआ. मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया'.



loading...