जानी-मानी अभिनेत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल, बड़े चेहरे के आने से खुश हो गए अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी ने जबसे दूसरी बार देश की सत्ता पर अपना परचम लहराया है, तभी से ये दल आम और खास सबकी पहली पसंद बनता जा रहा है। भाजपा ने सदस्यता अभियान भी शुरू किया है जिसके दम पर पार्टी अब अपना आधार बढ़ाना चाह रही है। इसी कड़ी में पार्टी को बड़ी सफलता मिल गई है। मशहूर अभिनेत्री और टीवी की प्रसिद्ध हस्ती बीजेपी में शामिल हो गई। इतने बड़े चेहरे के शामिल होने से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी खुश हो गए हैं।
Google Image
भाजपा को मिलते जा रही हैं सफलताएं
भारतीय जनता पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी को सफलताएं भी मिलने लगी हैं क्योंकि बड़े-बड़े चेहरे भी बीजेपी के साथ जुड़ते जा रहे हैं। भाजपा का पूरे देश में अपना आधार बढ़ाने का सपना भी पूरा होता जा रहा है। खासकर शिवराज सिंह को सदस्यता कमेटी का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है जो सफल होता दिख रहा है।
Google Image
कौन है वो अभिनेत्री जो भाजपा में आई
भाजपा में शामिल हुई जिस अभिनेत्री की बात हो रही है वो ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल की रिमझिम मित्रा हैं। रिमझिम बंगाली फिल्मों और टेलीविजन का जाना माना चेहरा हैं। वो झलक दिखला जा बांग्ला शो को 2013 में जीत चुकी हैं। इसके अलावा बिग बॉस बांग्ला में भी नजर आई हैं। रविवार को उन्होंने भाजपा के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू कर दिया।
Google Image
जानें पीएम मोदी के लिए क्या बोलीं रिमझिम
अभिनेत्री रिमझिम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर वो बोले कि रिमझिम भाजपा की प्रगति के लिए काम करेंगी। वहीं खुद रिमझिम ने कहा कि वो पीएम मोदी के विजन में भरोसा रखती हैं और खुलकर भाजपा का समर्थन कर रही हैं।


