तीन लाख के करीब मुसलमान एकत्र हुए, मोदी सरकार से क्या कहा ? पढ़िए

बिहार की राजधानी पटना में ' दीन बचाओ-देश बचाओ' रैली का आयोजन किया गया, इमारत शरिया और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले इस रैली में वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार को जम कर कटघरे में खड़ा किया, इस बैठक में मौलाना वली रहमानी और मौलाना महफूज रहमानी ने अपने विचार रखे।
twitter
दोनों वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चार साल बाद भी संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही है, शरीयत से छेड़छाड़ की जा रही है, तीन तलाक का कानून जबरदस्ती थोपा गया, इसलिए धर्म और देश दोनों ही खतरे में हैं।
twitter
दोनों ने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुस्लिम धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। रैली में वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यकों और कमजोरों के साथ हिंसा की जा रही है। इस बैठक में तीन लाख के करीब मुस्लिमों के पहुंचने की बात की जा रही है।
twiter
वहीं मौलाना हजरत अबु रहमानी ने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान देश के दुश्मन मुल्कों के साथ लड़ने के लिए भी तैयार हैं । ये रैली पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गयी और इसमें उत्तर भारत के कई राज्यों से मुस्लिम धर्मगुरू और नेता पहुंचे थे। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार से मांग की गई कि मुसलमानों में असुरक्षा के माहौल को सरकार खत्म करने के कदम उठाए।

