आश्रम में विदेशी साध्वी के साथ हो गया कांड, तीन साधुओं पर इल्जाम

वाराणसी के शिवपुर  थाना क्षेत्र के समीप के एक आश्रम में रुकी जर्मनी की एक साध्वी ने आश्रम के तीन साधुओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक साधु को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी साधु फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी अनुसार जर्मनी निवासी एक 32 वर्षीय साध्वी 28 जुलाई की रात को  शिवपुर थानाक्षेत्र के एक आश्रम में रुकी थी। महिला के साथ रहने वाले उसके साधु भाई करननाथ भी ठहरे हुए थे। महिला का आरोप है कि सोमवार की रात में आश्रम में मौजूद तीन साधुओं ने महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। उसके बाद महिला साध्वी ने उनका विरोध कर किसी तरह खुद का बचाव किया ।
मंगलवार की सुबह 9 बजे साध्वी अपने साधु भाई के साथ शिवपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस ने आश्रम पहुंचकर एक साधु को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबिक दो साधु  भाग निकले। शिवपुर थाना पुलिस दोनों फरार साधुओं को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
कैंट सीओ अनिल कुमार  की माने तो साध्वी ने तीन साधुओं पर छेड़खानी के प्रयास का आरोप लगाया है। जिसमें एक साधु को हिरासत में लिया गया है। जबिक दो फरार साधुओं की पुलिस तलाश कर रही है।
loading...