विद्या बालन का फायदा उठाना चाहता था डायरेक्टर, कमरे में ले गया और फिर...

हर किसी को लगता है की फिल्मी स्टार्स की जिंदगी काफी सुकून भरी होती है। क्योंकि ये स्टार्स फिल्मों और विज्ञापन के जरिए करोड़ों की कमाई करते है। ऐसे में इनके पास किसी चीज की कमी नहीं होती है। लेकिन इन स्टार्स की जिंदगी इतनी भी आसान नहीं होती जितना की लोग सोचते है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने अपने कास्टिंग काउच के बारे में भी खुलकर बात की।
जानिए विस्तार से -
Image source : www.filmibeat.com
एक्ट्रेस बनने के लिए करना पड़ा संघर्ष
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विद्या ने बताया की फिल्मों में आने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। एक समय उन्हें 12 फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर्स की डिमांड नहीं मानी थी। ऐसे में विद्या को अपने आप से नफरत होने लग गई थी। विद्या ने बताया की वे चेन्नई में एक डायरेक्टर से मिलने गई थी। उस दौरान उस डायरेक्टर ने उनका फायदा उठाने की कोशिश भी की थी।
Image source : www.filmibeat.com
जानिए क्या कहा विद्या ने
विद्या ने बताया, 'एक दिन मैं चेन्नई में काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलने गई थी। मैंने उसे कहा की चलो चलकर कॉफी शॉप में बैठते है। लेकिन वो मुझे बार-बार कमरे में जाने को बोल रहा था। वो बोल रहा था की उसे मुझसे बात करनी है और हमें कमरे में चलना चाहिए। तो उसकी सोच को पढ़ते हुए मैं कमरे में गई। लेकिन मैंने दरवाजा खुला छोड़ दिया और वो डायरेक्टर मुझसे बिना कुछ बोले ही 5 मिनट में भाग गया।'
Image source : www.filmibeat.com
बॉलीवुड का लोक्रपिय चेहरा है विद्या बालन
बता दे विद्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक है। अपनी जबरदस्त अभिनय क्षमता के दम पर वे आज लाखों दिलों पर राज कर रही है। वे अक्सर महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहती है। विद्या ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
Image source : www.filmibeat.com
वर्क फ्रंट
बात करे विद्या के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' हाल ही में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में विद्या के साथ अक्षय कुमार, नित्या मेनन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी मुख्य किरदार निभा रहे है।



