उन्नाव रेप कांड : आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की दिल्ली में आज पेशी

उन्नाव रेप कांड : आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की दिल्ली में आज पेशी

लखनऊ. उन्नाव रेप पीड़िता के आरोपित भाजपा विधायक (BJP MLA) कुलदीप सिंह सेंगर और सह आरोपित शशि सिंह को 5 अगस्त सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Victim) के आरोपित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) से पूछताछ करने के लिए सीबीआइ टीम (CBI Team) सीतापुर जेल पहुंची, इसके बाद वहां से पूछताछ के बाद जांच टीम देर शाम सेंगर और सह आरोपित शशि सिंह को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दोनों को सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया।
दोपहर 12.30 बजे तीस हजारी कोर्ट में किया जाएगा पेश
बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सेंगर और शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। जिसमें दोनों को 5 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे से पहले कोर्ट में पेश करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। सीबीआइ टीम के तीन सदस्यों ने विधायक कुलदीप से पूछताछ की और संबंधित रिकॉर्ड भी तलब किए। सीबीआइ टीम देर शाम को दोबारा सीतापुर जेल पहुंची और कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को 7:40 पर जेल से बाहर निकाला गया।
विधायक ने की पीड़िता के स्वास्थ्य होने की कामना
जब विधायक कुलदीप सेंगर को जेल से बाहर निकाला गया तो उसी उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे घटनाक्रम को विपक्षियों की साजिश करार देने की बात कही। इसके बाद सीबीआइ टीम उन्हें वहां से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही भाजपा विधायक सेंगर ने उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता के स्वास्थ्य के जल्दी ही ठीक होने की कामना की और कहा कि पीड़िता स्वस्थ होकर समाज में अच्छा काम करे।
loading...