इधर जम्मू कश्मीर में उलझे रह गए मोदी, उधर मायावती ने मार ली बहुत बड़ी बाजी

भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जम्मू कश्मीर पर पांच अगस्त को फैसला लिया था। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश घोषित करने के साथ ही अनुच्छेद 370 को हटा दिया था। पांच अगस्त से ही पार्टी वहां उलझी हुई है और लगातार वहां की राजनीति से लेकर स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश करने में उलझी है। एबीपी न्यूज के मुताबिक इधर मोदी जम्मू कश्मीर में उलझे रह गए और उधर बसपा प्रमुख मायावती ने बहुत बड़ी बाजी मार ली। आइए जानें क्या हुआ है।
Google Image
लगातार जम्मू कश्मीर में उलझे हैं मोदी और शाह
जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पांच अगस्त को उन्होंने 70 सालों के बाद अनुच्छेद 370 को हटा दिया। इसके बाद वहां राजनीतिक खलबली मच गई। लगातार सियासी बयानों की वजह से पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ही कश्मीर के मुद्दे में ही उलझे हुए हैं। दोनों नेता वहां स्थिति संभालने के लिए ही नई चुनौतियों से निपट रहे हैं और रणनीतियां बना रहे हैं।
Google Image
जानें मायावती ने मारी कौन सी बाजी
एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक मोदी और शाह जहां जम्मू कश्मीर में उलझे हुए हैं, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी बाजी मार ली है। उन्होंने ये बाजी हरियाणाी में मारी है। बसपा ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता हासिल कर ली है। मायावती ने हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन करने में सफलता पा ली है। दोनों दलों के गठबंधन का ऐलान रविवार को जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता में भी कर दिया। 90 सीटों पर होने वाले चुनाव में जेजेपी 40 और बसपा 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
दोस्तो आपको क्या लगता है मायावती के लिए ये कितनी बड़ी सफलता है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।

