पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही है यह मशहूर अभिनेत्री

80के दशक की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर रही विजेता पंडित की आर्थिक हालत कुछ ख़ास नहीं है| विजेता पंडित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1981 आयी फिल्म लवस्टोरी से की थी| इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कुमार गौरव नज़र आये थे| इन दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन पर भी चली थी| विजेता और कुमार गौरव शादी भी करना चाहते थे लेकिन कुमार गौरव के पिता को ये मंजूर नहीं था इसलिए 
ये दोनों अलग हो गए|विजेता और कुमार गौरव की प्रेम कहानी के चलते विजेता का करियर डूबने के कगार पर पहुँच गया था लेकिन 1985 में आयी फिल्म मोहब्बतें फिल्म काफी हिट साबित हुयी थी| कुमार गौरव से ब्रेकअप के बाद विजेता ने एक के बाद एक हिट फ़िल्में की|

Third party image reference
1990 में विजेता पंडित ने मशहूर सिंगर आदेश श्रीवास्तव से शादी कर ली| शादी के बाद विजेता के दो बेटे हैं अवितेश और अनिवेश श्रीवास्तव| विजेता ने अपनी ज़िन्दगी में बहुत से उतार चढ़ाव देखे हैं| 2015 में पति आदेश की मौत के बाद से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है इनका परिवार|

Third party image reference
loading...