हनीमून मनाने गई इस सांसद का फोटो वायरल, देखे ग्लैमरस तस्वीरें

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने 19 जून को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी. यह शादी तुर्की के शहर इंस्तानबुल में दो तरह के रीति रिवाजों के साथ पूरी हुई थी. पहले उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक दूसरे को हमसफर चुना. अब शादी के डेढ़ महीने बाद नुसरत और निखिल हनीमून बनाने निकले हैं. दोनों के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
हनीमून पर पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नुसरत जहां ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें नुसरत समंदर किनारे उस जगह की सुंदरता को निहार रही हैं. फोटो में वेस्टर्न ड्रेस में नुसरत काफी स्टनिंग लग रही हैं. नुसरत ने व्हाइट स्ट्रीप्ड क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट पहना है. इसके साथ ही उन्होंने हाथों में शादी का चूड़ा पहन रखा है. कुछ घंटे पहले शेयर की गई नुसरत की तस्वीर को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
पहली बार बनी हैं सांसद
नुसरत जहां पहली बार बंगाल की बशीरघाट सीट से चुनाव लड़ी थी. बसीरहाट से नुसरते ने बीजेपी प्रत्याक्षी सायंतन बसु को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. नुसरत को कुल 7,82,078 वोट मिले. ये कुल डाले गए वोटों का कुल 56 फीसदी है. वहीं, बीजेपी के प्रत्याक्षी सायंतन बसु को 4,31,709 वोट मिले थे.
सिंदूर और मंगलसूत्र पर झेला विवाद
शादी के बाद वह जब नुसरत जहां संसद में शपथ लेने के लिए पहुंची तो वह पिंक साड़ी में नजर आईं. इस दौरान उनकी मांग में सिंदूर लगा था, गले में मंगलसूत्र था, हाथों में मेहंदी रची थी और चूड़ियां पहनीं थी. यही बात मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार लगी और फतवा जारी कर दिया. इसके बाद खूब विवाद हुआ था.
बंगाली फिल्म से किया डेब्यू
नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. नुसरत ने फिल्म शोतरू से डेब्यू किया था. वह ‘खोखा 420’, ‘खिलाड़ी’ और ‘सोंधे नमार आगेय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश हैं. उन्होंने 2011 में बंगाली फिल्म Shotru से डेब्यू किया था और उनके बाद वह स्क्रीन पर जम गईं. अब तक वह दो दर्जन फिल्मों में काम कर चुकी हैं और कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं.



