जानिए क्या करती हैं सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी


भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। भारतीय राजनीति की एक बड़ी नेता का यूं चले जाने से देश में शोक की लहर है। तमाम नेताओं ने उन्हें उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी है।
सुषमा स्वराज ने 1975 में साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले स्वराज कौशल से प्रेम विवाह किया। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम बांसुरी कौशल है। बांसुरी की परवरिश बड़े प्यार दुलार के साथ की गई। वह ऑक्सफोर्ड विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हैं।

पिता के साथ क्रिमिलर लॉयर बनने से पहले उन्होंने इनर टेम्पल से कानून में बैरिस्टर की डिग्री हासिल की। वह इस समय दिल्ली हाईकोर्ट और उच्चतम न्यायालय में क्रिमिनल मामलों की एक बेहतर लॉयर मानी जाती हैं।आमतौर पर बांसुरी राजनीति और मीडिया से हमेशा दूर ही रही पर जब खुलासा हुआ कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम में वह भी शामिल थी तो उन्हें भी भ्रष्ट्राचार टीम के सदस्य के तौर पर देखा जाने लगा।
दरअसल ललित मोदी ने एक बार अपनी लीगल टीम को बधाई दी थी जिन 8 लोंगो को मेंशन किया गया उसमें बांसुरी स्वराज का भी नाम रहा। भाजपा ने बांसुरी के पक्ष में दलील देते हुए कहा कि वह उनका प्रोफेशन है और हर इंसान की तरह वह भी अपना काम करने को आजाद हैं।

सुषमा स्वराज के एक भाई और बहन भी हैं। भाई गुलशन शर्मा हरियाणा में आयुर्वेद के डॉक्टर हैं वहीं बहन वंदना शर्मा एक हरियाणा के ही एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह 1990 से 1993 तक मिजोरम राज्य का राज्यपाल भी रह चुके हैं।
loading...