यूपी बीजेपी अध्यक्ष की हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष और योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ 12 अगस्त की सुबह एक हादसा हो गया. मुजफ्फरनगर में एक सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह जब अपनी गाड़ी से उतर रहे थे, तो इस दौरान उनकी उंगली कार के गेट में फंस गई और कटकर अलग हो गई. इलाज के लिए तुरंत ही स्वतंत्र देव सिंह को वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टर उनकी उंगली की सर्जरी में जुटे हुए हैं.
Additional Chief Secy Home, Avnish Awasthi: BJP Uttar Pradesh chief, Swatantra Dev Singh(file pic), has suffered an injury in little finger of his right hand. He has conveyed that he is being taken care of (in Muzaffarnagar), although the injury shall require appropriate surgery
49 people are talking about this
स्वतंत्र देव सिंह को 17 जुलाई को यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया था. अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह 12 अगस्त को पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे थे. मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर बीजेपी की कुछ महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं, जो उनका सम्मान करना चाहती थीं. कार्यकर्ताओं को देखकर स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उतरने लगे. इस दौरान उनकी दाहिने हाथ की उंगली गाड़ी के गेट में फंस गई और कटकर अलग हो गई. वर्धमान हॉस्पिटल में डॉक्टर जैन उनकी उंगली की सर्जरी कर रहे हैं. मौके पर डीएम और एसपी समेत पूरे जिले का प्रशासन मौजूद है. इस मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है कि यूपी बीजेपी अध्यक्ष का इलाज चल रहा है.
