एमएस धोनी को आर्मी की वर्दी में देखकर हैरान रह गया वेस्टइंडीज का क्रिकेटर, किया ट्वीट

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के टी-20 ,वनडे और टेस्ट सीरीज 3 अगस्त से शुरू होगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज 'शेल्डन कोटेरेल' ने एमएस धोनी को आर्मी की वर्दी में देखकर उनकी खूब तारीफ की है।
image source google.com
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के टीम के बीच 3 अगस्त से टी-20 वनडे मैच और टेस्ट मैच की सीरीज 3 अगस्त से शुरू होगी ,जिसके लिए टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस कर रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है। इस दौरान धोनी इंडियन आर्मी के साथ दो महीने तक ट्रेनिंग करेंगे। धोनी भारतीय सेना की 'टेरिटोरियल' आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। एमएस धोनी इस सीरीज में होकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाज 'शेल्डन कोटेरेल' ने ट्विटर पर धोनी की खूब तारीफ की है।
image source twitter.com
'शेल्डन कोटेरेल' वेस्टइंडीज के शानदार गेंदबाज है। वे हमेशा विकट लेने के बाद 'सैलूट' करते हैं। इसी कारण 'शेल्डन कोटेरेल' चर्चा में आए थे। 'शेल्डन कोटेरेल' धोनी को आर्मी की ड्रेस में देखकर हैरान रह गए। उन्होंने धोनी का राष्ट्रपति रामनाथ कविंद से अवॉर्ड लेते हुए धोनी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। 'शेल्डन कोटेरेल' ने लिखा " क्रिकेट के मैदान पर यह शख्स प्रेरणा होते हैं ,लेकिन इसके साथ ही यह पक्के देशभक्त भी हैं। वह के ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी जिम्मेदारियों से परे जाकर देश के बारे में सोचते हैं। मैं 'जमैका' में घर में अपने परिवार के साथ था। मुझे इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने का अवसर नहीं मिला। मैं यह वीडियो दोस्तों और परिवार के लिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि वह जानते हैं कि मैं इस सम्मान को कितना महत्व देता हूं। लेकिन पति-पत्नी के बीच प्रेरणादायक प्रेम देश के प्रति होना चाहिए। कृपया इसका आनंद उठाएं। "
