कश्मीर घाटी से आई ऐसी तस्वीरें, खुश हो जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के चार दिनों के बाद शुक्रवार को शासन-प्रशासन ने लोगों को थोड़ी राहत मुहैया कराई। कुछ इलाकों में प्रशासन ने स्कूलों को खोलने के आदेश दिए। इसके अलावा सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाजार खोलने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा शुक्रवार की नमाज के लिए लोगों को राहत दी गई है। उन्हें स्थानीय मस्जिदों में जाने की सहूलियत दी गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी कश्मीर को परेशानी न हो।
Third party image reference
प्रशासन ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अभी भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। धारा 144 भी लागू है, लेकिन कुछ स्थानों पर इसमें ढील दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी में लोगों को स्थानीय मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति देने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई है। हालांकि, ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को कोई धार्मिक सभा नहीं होगी। एनएसए डोभाल ने शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा भी किया और इलाके में दो घंटे से ज्यादा समय बिताया। उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ लंच भी किया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच सड़क पर खेलता बच्चा. (फोटो : ट्विटर)
माकपा महासचिव शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन, सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें हवाई अड्डे पर ही रोक लिया। येचुरी यहां अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उन्हें वापस दिल्ली लौटा दिया गया था। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशंका जताई गई है कि सरकार के विरोध में विपक्ष के नेता राज्य में विरोध प्रदर्शनों के लिए लोगों को उकसा सकते हैं।
जुमा की नमाज के दौरान भी दे


