पेट दर्द से परेशान रहती थी स्कूल गर्ल, अपेंडिक्स समझकर उसे करती रही इग्नोर, एक रात अचानक गिला हो गया ट्राउजर और फिर….

आयरलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कॉलेज गर्ल को पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। एक दिन जब वह किचन में खड़ी थी तो अचानक से उसने बेटी को जन्म दिया। लेकिन उसे अपनी प्रेगनेंसी के बारे में कुछ पता ही नहीं था। लड़की अपने पेट में होने वाले दर्द को अपेंडिक्स का दर्द समझती रही। बच्ची वक्त से पहले ही पैदा हुई थी। इस वजह से उसका आकार काफी छोटा था।

ट्राउज़र में फिसल कर निकल गई बच्ची
डबलिन में रहने वाली 18 साल की मिलाइस ने 26 हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद बच्ची को जन्म दिया। जब मिलाइस अपने किचन में खड़ी थी, आधी रात को बच्ची की डिलीवरी हुई। बच्ची मिलाइस के ट्राउज़र में से फिसल कर नीचे गिर गई। डिलीवरी इतनी अचानक हुई, उसे कुछ समझ ही नहीं आया।

जन्म के समय बच्ची बेहद कमजोर थी, उसका वजन केवल 450 ग्राम था। पैदा होने के बाद वह थोड़ा सा रोई और फिर उसकी सांसें बंद हो गई। इसके बाद मिलाइस की मां ने एंबुलेंस को बुलाया और एंबुलेंस वालों ने उन्हें व्यक्ति को प्लास्टिक बैग में रखने को कहा तो वह लोग घबरा गए। लेकिन फिर एंबुलेंस वालों ने कहा कि बच्ची को गर्म रखने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
लड़की को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। उसको लगता था कि उसके पेट में दर्द शायद अपेंडिक्स की वजह से हो रहा है। उसके अंदर प्रेगनेंसी जैसे कोई लक्षण भी नहीं थे। उसकी केवल कमर में दर्द होता था।

बच्ची की किक को समझ रही थी गैस
मिलाइस ने बताया कि वह उस रात 3:00 बजे से उल्टियां कर रही थी। मेरी मां ने मुझे हॉस्पिटल जाने को कहा। लेकिन हमें लगा कि अपेंडिक्स की वजह से ऐसा हो रहा है। कुछ समय बाद मुझे दबाव महसूस हुआ और मेरे पेट का पानी फैल गया। मेरी मां ने मुझे किचन में ही आराम करने को कहा। तभी मेरे ट्राउज़र से निकलते हुए बच्ची फर्श पर आ गई। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

3 महीने हॉस्पिटल में रही बच्ची
टीनएजर ने बताया कि मुझे बिल्कुल समझ नहीं आया कि मैं मां बन गई हूं। जब मैंने उसे देखा तो मेरे अंदर मातृत्व जागा। मैंने उसके पिता को फोन लगाया और बच्ची का नाम हार्पर रखा है। बच्ची को 3 महीने हॉस्पिटल में रखना पड़ा। उसकी आंखों की दो लेजर सर्जरी भी हुई। बच्ची का वजन 3.6 किलोग्राम हो गया है, जिससे मिलाइस काफी खुश है और वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है।