इन मोहतरमा की खूबसूरती ही बनी इनकी सबसे बड़ी ‘दुश्मन’
क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला की खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई हो नहीं ना लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं । जिसमें एक महिला की खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई है । ऐसा ही कुछ एक महिला टीचर के साथ भी हुआ। 26 साल की एक महिला टीचर को ज्यादा सुन्दर दिखने की भारी कीमत चुकानी पड़ी जिसके कारण स्कूल प्रशासन ने उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जिसके बारे में शायद उसने कभी सोचा भी नहीं होगा ।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, रूस के येकातेरिनबर्ग शहर की रहने वाली स्कूल टीचर विक्टोरिया डेमेस्कीना को उसकी सुन्दरता की बड़ी सजा मिली । स्कूल प्रशाशन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया । इसके साथ ही स्कूल प्रशासन ने टीचर पर बच्चों पर गलत प्रभाव डालने का आरोप भी लगाए। बच्चों के परिजनों की शिकायत बाद स्कूल मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया । परिजनों की शिकायत के बाद मैनेजमेंट ने विक्टोरिया को चेतवानी देते हुए कहा था कि वह अपनी फोटोज इन्स्टाग्राम पर शेयर करना बंद करें । लेकिन उनसे ऐसा नहीं किया ।