'मोहरा' में सुनील शेट्टी की पत्नी बनी थी जो एक्ट्रेस,उनके पेशे को जानकर हैरान रह जाएंगे आप

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म "मोहरा" आज भी टीवी पर दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और नसरुद्दीन शाह की बेहतरीन अदाकारी से सजी थी ये फिल्म।इस फिल्म का गाना आज भी खूब पॉपुलर है। फिल्म में पूनम ने सुनील शेट्टी की पत्नी 'प्रिया' का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। पूनम को उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहा गया। इसमें एक सीधी-सादी हीरोइन थी। जिसकी सादगी पर तब से फिदा हो गए थे। लेकिन समय ने पूनम झावेर को इतना बदल दिया है कि, अब वह पहचान में नहीं आती है।
पूनम झावेर को "मोहरा" ने रातोंरात पॉपुलर बना दिया। हालांकि, इसके बाद वह कुछ फिल्मों में ही नजर आई। "मोहरा" में सुनील शेट्टी की पत्नी 'प्रिया' के किरदार में थी। हिंदी फिल्मों में कमजोर पड़ती साख के मद्देनजर पूनम ने दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख किया। वहां भी उनकी कुछ फिल्में हिट हुई। लेकिन वक्त के जोर ने पूनम को पूरी तरह बदल दिया।
Third party image reference
"मोहरा" की सीधी-सादी प्रिया असल जिंदगी में अब बोल्ड पूनम है। वह आए दिन अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया में खासकर ट्विटर पर काफी एक्टिव है। दिलचस्प बात यह है पूनम की अदाएं ही नहीं उनकी हुलिया भी पूरी तरह बदल गया है। वह पहचान में नहीं आती है। पूनम झावेर की पिछली हिंदी फिल्म "आर राजकुमार" थी। जो 2013 में आई।
Third party image reference
पूनम मुंबई के रहने वाली है। वही 14 अगस्त 1974 को उनका जन्म भी हुआ। उनकी मां पूजा श्री हिंदी कवियत्री हैं। हालांकि, पूनम का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। एक्टिंग के अलावा पूनम ने फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया।वह सिंगर भी है।फिल्म की दुनिया के अलावा पूनम झावेर समाज सेवा के काम से भी जुड़ी हुई है।
Third party image reference
जी हां दोस्तों, पूनम की वर्तमान आयु 48 वर्ष हो चुकी है। लेकिन दिखने में अब वह अब भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती है। जो कि आप तस्वीरों के अंदर देख ही रहे हैं। पूनम एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी है। यही नहीं बल्कि पूनम फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर का काम भी करती है।



