65 की उम्र में भी बनती है मां, यहां नहीं आता किसी औरत को बुढ़ापा…
क्या आपने कभी सुना है कि किसी को बुढापा आता ही नहीं है नहीं ना, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर महिलाओं को कभी बुढापा नहीं आता और इतना ही नहीं यहां की औंरते करीब 65 साल की उम्र में भी मां बन जाती है । आज हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के काराकोरम की पहाड़ियों पर रहने वाले हुंजा जाति के बारे में, जो न केवल महिलाओं की खूबसूरती के लिए फेमस है। बल्कि, यहां की महिलाएं 65 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म देती हैं ।
बताया जा रहा है कि, हुंजा समुदाय के लोग फिजिकली और मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। यहां कि महिलाएं 65 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म देती हैं और इसमें उन्हें कोई परेशानी भी नहीं होती। वहीं इनके मर्द 90 साल में भी पिता बन सकते हैं। बता दें कि ये लोग इस्लाम धर्म का पालन करते हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस जाति के लोग करीब 120 साल तक जिंदा रह सकते हैं ।
ये लोग सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और पैदल खूब घूमते हैं। यह लोग बीमार भी कम पड़ते हैं क्योंकि अपने खान-पान पर काफी ध्यान देते हैं। कहा जाता है कि ये लोग दिन में केवल दो बार ही खाना खाते हैं। यहां के लोग प्रतिदिन अखरोट का सेवन करते हैं । इनका दूध, फल, मक्खन सब चीजें प्योर होती हैं।