58 साल की उमर में लड़कियों के सपने का राजकुमार, कर चुका है 120 शादियां फिर भी नहीं भरा मन
कहते हैं कि शादी कोई गुड्डे गुडि़यों का खेल नहीं होता है इसलिए कोई भी व्यक्ति अगर एक दुसरे के साथ इस बंधन में बंध जाता है तो उसके साथ उसका जीवन भर का संबंध हो जाता है। लेकिन आज जो खबर हम आपको सुनाने जा रहे हैं उसे सुनने के बाद आप ये सारी बातें भूल जाएंगे क्योकि इस व्यक्ति ने शादी का अर्थ ही पूरी तरह से बदल कर रख दिया। जमाना बदल चुका है जिसके अनुसार लोगों की सोच भी बदल चुकी है आज के समय में युवा जल्दी अपनी शादी के बारे में बात भी नहीं करना चाहते हैं।
लेकिन थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपने 58 वर्ष तक की उम्र में 120 शादियां कर चुका है। जी हां हैरान हो गए न लेकिन ये सच है। थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के रहने वाले तंबन प्रैज़र्ट ने कुल 120 शादियां की है इतना ही नहीं इसके बावजूद भी वो और भी शादी करने की इच्छा रखता है। अगर कानून के अनुसार देखा जाए तो थाईलैंड में भी बहुविवाह प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बाद भी ये व्यक्ति अवैध तरीके से 100 से ज्यादा शादियां कर चुका है।
अब आप यही सोच रहे होंगे कि भला कोई भी व्यक्ति इतनी शादियां कैसे कर सकता है। तो बता दें कि ये व्यक्ति हर शादी करने से पहले खुद ही इस बात की जानकारी अपनी पत्नियों को दे देता है कि वो शादी करने वाले है। इतना ही नहीं वो जिस भी लड़की से शादी करते हैं बकायदा उसके माता-पिता से बात करते थे फिर शादी पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ करते थे। तंबन की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी उन्होंने बताया कि उनकी बीवी उनसे दो साल छोटी थी और उनके तीन बच्चे भी है। लेकिन इतनी शादियां करने का कारण जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब तंबन ने जब अपना कंस्ट्रक्शन बिजनस शुरू किया, तो उन्हें एक अजीब सी आदत लगी।
वह जहां भी घर बनाते, वहां एक नई पत्नी के साथ जाते थे। तंबन ने बताया, ‘मैं एक बिल्डर हूं, जहां भी घर बनाता था वहां एक बीवी मिलती थी। मैं उन सभी से प्यार करता हूं और वे सब भी मुझसे प्यार करती हैं।’
तंबन ने बताया, ‘मेरी बीवियों को इस स्थिति से कोई दिक्कत नहीं है। 120 बीवियों और 28 बच्चों की देखभाल करना प्रैज़र्ट के लिए कभी मुश्किल नहीं बना। उन्होंने अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा किया, यहां तक कि जिन बीवियों के अपने घर नहीं थे उन्हें घर भी बनवा कर दिए। तंबन प्रैज़र्ट की सबसे नई बीवी 27 साल की नाम फोन हैं।