पहली बार अनुच्छेद 370 पर सुपरस्टार रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मोदी और शाह...

पहली बार अनुच्छेद 370 पर सुपरस्टार रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मोदी और शाह...

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत भारत में उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती जैसे नेताओं ने मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने उद्देश्य में कामयाब रही। साथ ही पाकिस्तान से बढ़े तनाव के चलते एलओसी पर मोदी सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

गूगल

15 अगस्त को बीजेपी कश्मीर में फहराएगी तिरंगा

आपको जानकर खुशी होगी कि बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि इस बार कश्मीर की हर पंचायत में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होते ही अब वहाँ तिरंगा झंडा का अपमान करना अपराध माना जायेगा।


गूगल

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिया बड़ा बयान

सुपरस्टार रजनीकांत ने पहली बार अनुच्छेद 370 खत्म होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए मोदी सरकार की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा,"जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना सरकार का अच्छा फैसला है। इसके लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कृष्ण-अर्जुन की तरह हैं।
सोर्स- ज़ी न्यूज़ डॉट कॉम
loading...