VIDEO: पायल रोहतगी से बोले एजाज खान, जब मुसलमान ज्वालामुखी बनकर फटेंगे तो दुनिया पढ़ेगी कलमा
- Get link
- X
- Other Apps

.नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर एजाज खान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वो अपने बयानों को लेकर आए दिन विवादों में रहते हैं। एजाज खान ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को जवाब दे रहे हैं। पायल रोहतगी ने हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी और मुसलमानों पर टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी से एजाज काफी भड़के हुए लग रहे हैं।
एजाज खान को पायल को जवाब
एजाज खान ने पायल रोहतगी की शबाना आजमी के बयान की आलोचना करने पर कहा कि पहले मैं पायल को भाभी कहता था क्योंकी ये मेरे दोस्त मशहूर पहलवान संग्राम सिंह की बीवी है। लेकिन अब नहीं। ये एक सी ग्रेड की एक्ट्रेस होकर शबाना आजमी जैसी कलाकार पर कमेंट कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पायल तुम कहती हो कि मुसलमान इतने बच्चे पैदा क्यों करते हैं तो सुनो..अगर मुसलमान बड़े का गोश्त खाएंगे, पाये खाएंगे, कलेजी गुर्दा खाएंगे, गरम चीजें खाएंगे तो फिर।
'पूरी दुनिया कलमा पढे़गी'
एजाज खान ने पायल को जवाब देते हुए आगे कहा कि अभी तो सिर्फ 56 देशों में मुसलमान हैं। कुराण में तो लिखा है कि एक दिन पूरी दुनिया में मुसलमान होंगे। वो आगे ये भी कहते हैं कि मुसलमान अभी जुल्म सह रहा है..एक दिन वह ज्वालामुखी की तरह फट पड़ेगा तो पूरी दुनिया कलमा पढ़ने लगेगी। गौरतलब है कि पायल रोहतगी ने शबानी आजमी के हाल में दिए गए बयान की निंदा की थी। शबानी आजमी ने रविवार को इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश में इस वक्त ऐसा माहौल बन रहा है कि सरकार के खिलाफ बोलने वाला हर शख्स राष्ट्रद्रोही कहलाता है। उन्होंने कहा, मुल्क की अच्छाई के लिए इसकी बुराइयों को बताना जरूरी है।
With love to @Sangram_Sanjeet from his Ganga Jamuna Tezeeb friend who was such a creepU always fought with me for him but this is his reality. #JaiShriRam @PMOIndia @HMOIndia @CPMumbaiPolice @Dev_Fadnavis
1,498 people are talking about this
पायल का एजाज का जवाब
एजाज खान का ये वीडियो पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। उन्होंने अपने पति को लिखा कि देख लो जिसकी तुम तरफदारी करते थे उसका असली चेहरा क्या है। उन्होंने ये भी लिखा कि ये मुझे सी ग्रेड एक्ट्रेस बता रहा है लेकिन ये नहीं बता रहा कि इसने खुद मेरे साथ वैसी ही फिल्म में काम भी किया है।
ये कंटेंट UC के विचार नहीं दर्शाता है
- Get link
- X
- Other Apps

U always fought with me for him but this is his reality.