UP: 7 साल के लड़के से रेप कर रहा था पुलिसकर्मी, पैरेंट्स ने पकड़ा

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में पैरेंट्स ने एक पुलिसकर्मी को 7 साल के लड़के से रेप करते हुए पकड़ा. उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 100 सर्विस के साथ काम कर रहे पुलिसकर्मी ने लड़के को अपने कमरे में बुला लिया था और वहीं घटना को अंजाम दिया.
मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी.
आरोप के मुताबिक, सिपाही केपी सिंह किराए पर रहता था. दोपहर के वक्त उसने बच्चे को अकेला देखकर उसे अपने कमरे में बुला लिया. बच्चे की मां ने कहा कि उन्होंने रंगेहाथ पुलिसकर्मी को पकड़ा.
पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मी पैरेंट्स को धमकाकर वहां से भाग निकला. मामले की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला और सीओ विजय शंकर मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे.
पीड़ित लड़के को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया. वहीं, पैरेंट्स ने आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.



