SAAHO- बदल गई प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म की Release Date- अब इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और वो ये कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। बता दें कि ये शानदार एक्शन फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसको बदलकर 30 अगस्त कर दिया गया है। यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही काफी चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर और पहला गाना 'साइको सैंया' भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है।
माधुरी दीक्षित से लेकर आलिया भट्ट तक- कैटरीना कैफ के Birthday पर सितारों ने ऐसे किया Wish
गौरतलब है कि इस फिल्म में पहली बार प्रभास और श्रद्धा नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबर से निश्चित तौर पर उनके फैंस का दिल टूट गया होगा क्योंकि फिल्म के लिए अब उनको 15 दिन ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

saaho, prabhas, shraddha kapoor, साहो, प्रभास, श्रद्धा कपूर
ऐसा माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' की वजह से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है क्योंकि ये फिल्में भी 15 अगस्त को ही रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में दिखेंगे। फिलहाल इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर का इंतजार है।

बड़ी फिल्म
प्रभास और श्रद्धा कपूर के ये फिल्म काफी बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है और फिल्म का बजट काफी हाई है।

दमदार होगा एक्शन
खबर है कि फिल्म में एक्शन काफी जबरदस्त होने वाला है और एक्शन सीन के लिए करीब 70 करोड़ खर्च किए गए हैं।

बहुत दिनों से चल रही है शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और पता चला है कि फिल्म वैसी ही बनकर तैयार हुई है।

नील नितिन मुकेश
खबर है कि इस फिल्म में नील नितिन मुकेश फिर से एक बार दमदार विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कई फिल्मों में पहले भी निभाया है खतरनाक किरदार।

टीजर रिलीज
फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है जो कि काफी शानदार लग रहा है।

श्रद्धा की बड़ी फिल्म
ये फिल्म श्रद्धा की लाइफ की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है जिसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है।