पाक PM इमरान ने खेला बड़ा दांव, अमेरिका में उठाया कश्मीर मुद्दा, ट्रंप बोले- PM मोदी ने...


अपने अमेरिकी दौरे को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय चर्चा का विषय बन चुके हैं। जब वह अमेरिका पहुंचे तो हवाई अड्डे पर उनका कोई सरकारी स्वागत नहीं हुआ। यहाँ तक कि उन्हें खुद ही मेट्रो पकड़कर अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के आधिकारिक आवास पर जाना पड़ा। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलते ही इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे को चर्चा का विषय बना दिया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो बयान दिया है वो काफी हैरान करने वाला है।

गूगल

जानिए क्या बोले ट्रंप

जब इमरान खान ने ट्रंप के सामने कश्मीर का मुद्दा उठाया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा,"भारत क्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर मुद्दे पर मदद करने के लिए कहा है।" उन्होंने आगे कहा कि,"अगर मैं कश्मीर विवाद को सुलझाने में मदद कर सकता हूँ तो मैं मदद जरूर करना चाहूँगा।" साथ ही ट्रंप ने न्योता मिलने पर पाकिस्तान जाने की बात भी कही।

ट्विटर डॉट कॉम

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान को बताया गलत

ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद ही भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रंप के बयान को गलत बताते हुए कहा कि,"पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ऐसी कोई भी मदद नहीं मांगी है।" रवीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि भारत द्वारा कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका की मध्यस्थता को लेकर कोई बात नहीं कि गयी है।

गूगल
(सोर्स- आज तक डॉट कॉम, Raveesh Kumar official Twitter account)
loading...