अखिलेश और योगी में बेहतर मुख्यमंत्री कौन, यूपी के राज्यपाल ने दिया बेहतरीन जवाब

Image result for अखिलेश और योगी  , यूपी के राज्यपाल
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक हैं। उनका कार्यकाल अब खत्म होने वाला है। इस वजह से अब मीडिया भी उनके पांच साल के अनुभव के बारे में कई सवाल पूछ रही है। राम नाईक को दो सरकारों अखिलेश की सपा और योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार का संरक्षक होने का मौका मिला। राज्यपाल से उनके ही कार्यक्रम में एक बड़ा सवाल पूछ लिया गया कि अखिलेश और योगी आदित्यनाथ में कौन बेहतर सीएम है। जी न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक इस सवाल पर जानें राम नाईक ने क्या कहा।

Google Image

पांचवें वर्ष का कार्यवृत्त मीडिया के सामने रखा

राज्यपाल राम नाईक भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता रहे। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले नेता को यूपी के राज्यपाल का पद मिल गया था। पांच साल पर उन्होंने राजभवन में पांचवें वर्ष का कार्यवृत्त मीडिया के सामने रखा। इसी दौरान उनसे पत्रकारों ने पूछ लिया कि आपने सपा और भाजपा दोनों की सरकारें देखीं, बताइये अखिलेश और योगी में आपको बेहतर सीएम कौन लगा।

Google Image

जानें इस सवाल पर क्या बोले राज्यपाल राम नाईक

राम नाईक ने इस सवाल पर बेहतरीन जवाब दिया। राज्यपाल ने इस सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन बोले कि वो दोनों ही सरकारों के संरक्षक रहे। इस वजह से मैं इस बात को तय नहीं करता हूं, इसको जनता तय करेगी। वो बोले सीएम योगी और अखिलेश दोनों से ही व्यक्तिगत तौर पर उनके रिश्ते अच्छे हैं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि पहले के मुकाबले उनको अब कम शिकायती पत्र मिलते हैं। ये संकेत दे रहा है कि सरकार में अब लोगों के काम होने लगे हैं।
दोस्तो आप बताएं अखिलेश और योगी में कौन बेहतर सीएम है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- zeenews.india.com)
loading...