बेटे का इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंचीं डीएम की पत्नी, तो सामने आया हैरान करने वाला सच

नैनीताल / रुतबे को दरकिनार कर नैनीताल डीएम सविन बंसल की पत्नी यहा शुक्रवार को बेटे के उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंची तो सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का सच देख दंग रह गईं। यहा पर्चा बनवाने के लिए ही पहले तो उन्हें आधा घंटा लाइन में लगना पड़ा और फिर डॉक्टर के लिए इंतजार और जब डॉक्टर आए तो अपने कक्ष में बच्चे के साथ बैठी महिला को देख बिगड़ गए।
- फोटो : अमर उजालाThird party image reference
इस बारे में जब डीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। यहा लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी और फिर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को चोरगलिया का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं तो उनके पीछे उनकी पत्नी सुरभि बंसल बेटे सनव को दिखाने बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचीं। यहा अगर वो अपना परिचय देतीं तो पूरा अमला उनके पीछे लग जाता लेकिन वह सामान्य जन की तरह पर्चा बनाने के लिए लाइन में लगीं।
- फोटो : अमर उजालाThird party image reference
आधे घंटे में पर्चा बन पाया और यहा उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत को बच्चे को दिखाया और फिर डॉ. रावत को दिखाने के बाद सुरभि बंसल दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सक के पास गईं तो वह अपने कक्ष में नहीं थे। वह डॉक्टर के कक्ष में बैठकर इंतजार करने लगीं। यहा डाॅक्टर कुछ देर बाद आये तो यहा कमरे में महिला को बच्चे सहित बैठा देख बिगड़ गए और कहा कि जब डॉक्टर कक्ष में नहीं होते तो बाहर बैठकर इंतजार करना चाहिए।
- फोटो : अमर उजालाThird party image reference
इसके अलावा यहा डीएम की पत्नी को कई अन्य अव्यवस्थाओं से भी दो चार होना पड़ा। मगर जब वापसी में उन्हें लेने सरकारी गाड़ी पहुंची तो अस्पताल प्रशासन को हकीकत का पता चला, जिससे यहा खलबली मच गई। डीएम सविन बंसल ने बताया कि उनके बेटे का यह रूटीन चेकअप था, जिससे सीधे तौर पर अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा सका।
dm wife, surbhi bansal- फोटो : अमर उजालाThird party image reference
यहा अस्पताल में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और डॉक्टरों के नदारद होने की शिकायत भी मिल रही है। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि डॉक्टरों को काउंसलिंग की भी जरूरत है कि किस तरह आमजन से व्यवहार किया जाए। यहा इसके लिए समय समय पर काउंसलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
- फोटो : अमर उजालाThird party image reference
दोस्तो आपको नही लगता है कमेंट करना चाहिये फाॅलो करे और हमारी हर नई पोस्ट की अपड़ेट पाए अगर आपको लगता है कि हमारी पोस्ट इस लायक है लाइक करे।
Source News Desk, Amar Ujala



