ये किसने 'दंगल गर्ल' फातिमा का दिल चुराया, गई थीं मकाउ वकेशन मनाने


आमिर खान की मूवी दंगल से बाॅलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का दिल किसी विदेशी ने चुरा लिया है, जानें कौन हैं वो...

features@inext.co.in

MUMBAI: आमिर खान की मूवी दंगल में अपनी परफॉर्मेंस से फातिमा सना शेख ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि उनके चाहने वाले उनकी हर अदा के दीवाने हो गए। हालांकि, इस एक्ट्रेस का दिल जिसने जीता है उनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

इन्होंने जीता फातिमा का दिल
दरअसल, यह एक्ट्रेस इस वक्त काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर मकाउ गई हुई है, जहां उन्हें फ्रैंको ड्रैगोन के लिखे और डायरेक्ट किए स्टेज शो 'द हाउस ऑफ डांसिंग वाटर' अटेंड करने का मौका मिला। वह वहां आर्टिस्ट्स की परफॉर्मेंस से इतनी इम्प्रेस हुईं कि हमेशा के लिए उन्हें अपनी यादों में बसाने के लिए उन्होंने उनके साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

'ऑन' कर लिया है अपना 'टूरिस्ट मोड'
बता दें कि फातिमा ने कुछ वक्त पहले ही अनुराग बसु की अपकमिंग मूवी का शूट पूरा किया है और वह मकाउ में अपनी थकान मिटा रही हैं। फातिमा वहां हर वह काम कर रही हैं जो एक टूरिस्ट को करना चाहिए। बात चाहे गंडोला राइड की हो, साइटसींग करना हो या लजीज जायकों का लुत्फ लेना हो, वह कुछ छोड़ने के मूड में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करके वह अपने फैन्स को अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी दे रही हैं।
loading...