युवक ने सरेराह खींच दिया मुस्लिम महिला का बुर्का, इसके बाद जो हुआ वो...
- Get link
- X
- Other Apps
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को एक युवक ने सड़क पर जा रही एक मुस्लिम महिला का बुर्का खींच दिया।इसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानिए पूरा मामला
गुरुवार को एक मुस्लिम महिला, दारुल उलूम को मुस्लिम फंड से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान जब वह इस्लामिया मार्केट के सरसोता चौक पर पहुंचा तो वहां बैठे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसका बुर्का खींच दिया। जब महिला ने युवक का विरोध किया तो उसने महिला को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया, महिला का शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और भीड़ ने आरोपी की धुनाई शुरु कर दी। आरोपी दूसरे धर्म का था इस वजह से तनाव बढ़ने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदायों का होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। इधर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली ले आई और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम महेंद्र पुत्र पिरथी, फतेहाबाद थाना सिरसा हरियाणा बताया।

एसएसपी का कहना है कि आरोपी पहली नजर में मानसिक रूप से कमजोर लगता है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद ही इसके बारे में सही जानकारी होगी। हालांकि, इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी तरफ से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
- Get link
- X
- Other Apps