इस्लाम धर्म के कारण नहीं बल्कि इस वजह से जायरा ने छोड़ा बॉलीवुड, वजह है हैरान कर देने वाली

Mysterious news : बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाड़ने वाली जायरा वसीम ने एक पोस्ट शेयर करके हर किसी को चौका दिया है । जैसे कि आप सभी को पता ही होगा कि 30 जून को जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बॉलीवुड को छोड़ने की बात कही थी, इसके पीछे की वजह उन्होंने धर्म और ईमान को बताया था । आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जायरा वसीम ने यह बात अब लोगों के साथ शेयर की है, लेकिन वह काफी दिनों से इसकी तैयारियां कर रही थी ।
Third party image reference
फर्स्ट पोस्ट के रिपोर्ट के मुताबिक जायरा वसीम ने बॉलीवुड को धर्म और ईमान के चलते अलविदा नहीं किया है । जी हां इन्होंने अल्लाह के खातिर नहीं बल्कि ट्रोलिंग, बदतमीजी और नेगेटिविटी के कारण बॉलीवुड छोड़ा है। जायरा वसीम के माता-पिता पहले से ही बॉलीवुड में काम करने से इंकार कर रहे थे, लेकिन उनके एक रिश्तेदार ने पैरंट्स को मनाया ।
Third party image reference
कजिन ने दिया यह बयान
फर्स्टपोस्ट के रिपोर्ट के मुताबिक जायरा वसीम के कजिन भाई ने इस बात को लेकर कहा कि ज़ायरा के पैरेंट्स को ये लग रहा था लोग उनकी बेटी के एक्टिंग करने के फैसले में जानेंगे, तो कैसे रिएक्ट करेंगे । जैसी सिचुएशन जम्मू कश्मीर में है उसको देखने के बाद उनके इस तरह सोचने का दोष भी उन्हें नहीं दिया जा सकता । माता-पिता को यह डर था कि लोग समाज में मेरी बेटी का बहिष्कार करना शुरू ना कर दे ।
Third party image reference
करीबी फ्रेंड शाजिया ने कहा
स्कूल फ्रेंड शाजिया ने कहा कि जो लोग जायरा वसीम को अच्छी तरह से जानते हैं उनके लिए एक्टिंग ना करने का फैसला कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि वह पिछले काफी दिनों से एक्टिंग छोड़ने की बातें कर रही थी उन्होंने आगे यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर वह ट्रोलर्स से काफी परेशान हो चुकी थी । गाली गलौज करने वाले लोगों के खिलाफ जायरा काफी पॉजिटिव हो जाती थी, लेकिन समय के साथ उनको बदलना पड़ा ।
Third party image reference
अगर हम बात करें जायरा वसीम के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही 'द स्काई इस पिंक' फिल्म में नजर आने वाली है जिनमें उनके साथ फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे ।


