मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में येदियुरप्पा, तीन बड़ी घोषणाओं से छा गई भाजपा

कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार गिरने के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सरकार बना ही ली। भाजपा के कर्नाटक अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल वाजूभाई वाला से संवैधानिक रूप से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था जिसको उन्होंने मान लिया। शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब बीएस येदियुप्पा ने आखिरकार सीएम पद की शपथ ले ही ली। हालांकि अभी उनको बहुमत साबित करना बाकी है। लेकिन सीएम बनते ही येदियुरप्पा एक्शन में आ गए हैं। आजतक न्यूज वेबसाइट और जागरण डॉट कॉम के मुताबिक उन्होंने तीन बड़े फैसले ले लिए हैं। इनमें तीसरा फैसला सबसे दमदार है।
Google Image
फैसला नंबर 1
कर्नाटक के चौथी बार सीएम बने बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ लेते ही एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने शपथ लेने के बाद ही कैबिनेट की बैठक की और तीन बड़े फैसले लिए। पहले फैसले के तहत उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ देने की घोषणा कर दी।
Google Image
फैसला नंबर 2
कैबिनेट बैठक में येदियुरप्पा ने बड़ा एक्शन दिखाते हुए दूसरा फैसला भी शानदार ले लिया। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में गरीब बुनकरों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। कर्नाटक के नए सीएम ने कर्ज से जूझ रहे बुनकरों को बड़ी राहत देते हुए उनका कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी।
Google Image
फैसला नंबर 3
कर्नाटक के सीएम बने येदियुरप्पा ने तीसरा फैसला दमदार लिया है। इस फैसले के तहत उन्होंने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के सभी फैसलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने फैसले तो ले लिए हैं लेकिन सोमवार को उनको बहुमत साबित करना होगा।
दोस्तो आपको क्या लगता है येदियुरप्पा के फैसले कैसे हैं, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- aajtak.indiatoday.in, jagran.com)


