अब पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत मंत्री मोमिना ने तोड़ी कुलभूषण जाधव केस पर चुप्पी, बोली...

Image result for अब पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत मंत्री मोमिना
पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अन्तरराष्ट्रीय कोर्ट ने इस मामले में बुधवार को फैसला सुनाया था जो भारत के हक में था। फैसले के तहत जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई थी। इस फैसले के बाद ही प्रतिक्रियाओं का सिलसिला चल निकला है। अब पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत मंत्री मोमिना बासित ने भी इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानें मोमिना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर क्या कहा है।

Google Image

साल 2016 से पाकिस्तान में हैं कुलभूषण जाधव

कुलभूषण जाधव साल 2016 से ही पाकिस्तान की जेल में हैं। उनको पाकिस्तान में जासूसी के दोष में फांसी की सजा सुना दी गई है। पाक का कहना है कि उनको बलूचिस्तान से जासूसी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। वहीं भारत का दावा है कि वो ईरान में कारोबार के सिलसिले में गए थे और वहां से पाकिस्तान ने उनका अपहरण करवा लिया और गिरफ्तारी का दिखावा करता रहा है।

Google Image

जानें क्या बोलीं पाकिस्तानी मंत्री मोमिना बासित

इमरान खान की सरकार में मोमिना बासित मंत्री हैं। उनको पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत मंत्री भी कहा जाता है। मोमिना खैबर पखतून प्रान्तीय एसेंबली से चुनी गई हैं। कुलभूषण केस पर मोमिना ने बड़ा बयान दिया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर मोमिना बासित ने कहा है कि अन्तरराष्ट्रीय कोर्ट का निर्णय सराहनीय है। मंत्री का कहना है कि यद्यपि फांसी पर रोक लगाई है लेकिन इस पर दोबारा विचार करने को कहा गया है। मोमिना का कहना है कि कोर्ट का यह निर्णय एक सलाह है कोई बाध्यकारी आदेश नहीं है।
दोस्तो आपको क्या लगता है मोमिना बासित का कहना सही है या नहीं, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- momina basit twitter handle, abpnews.abplive.in)
loading...