जेल के अंदर भी चालू थी संजय की आशिकी, बाहर चिंतित थे घरवाले तो सलाखों के पीछे इश्क लड़ाते थे संजू बाबा


बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त का आज जन्मदिन है।जी हां 29 जुलाई को जन्में संजय दत्त आज 39 साल के हो चुके है।पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म संजू से तो हर कोई संजय दत्त की लाइफ से वाकिफ है।हालांकि इस फिल्म में वही सब था जो संजय दत्त फैंस को दिखाना चाहते थे।इसके अलावा भी ऐसी कई बातें है जिनसे संजय दत्त का खास नाता रहा है।अपनी फिल्मों के साथ ही संजय काफी विवादों के घेरे में रहे है ।

फिर चाहे वो ड्रग्स केस हो, अवैध तरीके से हथियार रखने का आरोप हो या कई हीरोइनों के साथ अफेयर हों। संजय की लाइफ में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं।इसी तरह अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद संजय के कई अफेयर रहे है।संजय की पहली पत्नी की मौत के बाद संजय दत्त रिया पिल्लई के प्यार में पड़े।आपको बता दें  रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं। रिया की नानी जुबैदा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्रेश्वर धनराजगिर है।

जब मुंबई ब्लास्ट के इल्जाम में संजय जेल गये थे तो रिया ही थी जिन्होनें संजय को सपोर्ट किया था। वो जेल में संजय से मिलने जाया करती थीं। संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे रिया से तब प्यार हुआ जब मैं जेल में था।’ जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।ऐसे में साफ है कि संजय जेल में रहते हुए भी आशिकी लड़ा रहे थे सिर्फ इतना ही नहीं ऐसे में दोनों साईं बाबा मंदिर गए और वहां पुजारी ने उनकी शादी करवा दी।

अब शादी के बाद संजय को 7 फिल्मों के एक साथ ऑफऱ आए और संजय लगातार पॉपुलर होते गये लेकिन इस दौरान उनकी निजी जिंदगी उनसे छूटती गई।ऐसे में शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे।और ऐसे में संजय मान्यता के करीब आने लगे।कुछ समय बाद संजय की दूसरी शादी टूटी और उन्होनें मान्यता के प्यार को स्वीकार कर उनसे शादी रचा ली।आज मान्यता संजय की फैमिली के साथ ही उनके प्रोड्क्शन हाउस को भी पूरी जिम्मेदारी से संभाल रही है।



loading...