नुसरत ने फोन कर इन मेहमानों को दिया रिसेप्शन का इनविटेशन, ऐसा होगा मेन्यू

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बहुचर्चित सांसद व बांग्ला अभिनेत्री नुसरत जहां चार जुलाई को रिसेप्शन देंगी.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बहुचर्चित सांसद व बांग्ला अभिनेत्री नुसरत जहां 4 जुलाई को रिसेप्शन देने जा रही हैं.

उन्होंने हाल ही में टर्की में एक भव्य समारोह में क्रिश्चियन, हिन्दू व मुसलमान रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी.

अब अपने गृहराज्य की राजधानी कोलकाता में रिसेप्शन देने जा रही हैं. चार जुलाई को आईटीसी रॉयल होटल में होने जा रहे रिसेप्शन की तैयारियां अब आखिरी चरण में है.

रिसेप्शन को लेकर सबसे खास बात उनके मेहमान और उनके मेहमानों को परोसे जाने वाले खाने को लेकर है.

असल में नुसरत पहले ही संसद में सिंदूर लगाने को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं. अब अगली बारी है उनके रिसेप्शन में शाकाहारी डिशेज परोसे जाने की.

ऐसी खबरें आ रही हैं कि अपने रिसेप्शन में खाने के विभाग को खुद नुसरत ने संभाल रखा है. अपने मेहमानों के लिए मेन्यू से लेकर डेजर्ट तक का खयाल खुद नुसरत रख रही हैं.

इसलिए यह बात तेजी से फैल रही है कि नुसरत जहां के रिसेप्शन में शाकाहारी खाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.

इसके पीछे प्रमुख कारण उनके पति हैं. असल में नुसरत ने निखिल जैन से शादी की है. निखिल का परिवार जैन धर्म को मानता है. इस वजह से उनके रिसेप्शन में शाकाहारी खाना रखा जाएगा.

इसके अलावा नुसरत के कुछ करीबी लोगों के हवाले से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया है कि शाकाहारी खाने के अलावा इटेलियन, बंगाली, वेजेटेरियन और नॉन वेजेटेरियन डिशेज भी होंगी.

नुसरत को निजी तौर पर बंगाली खाने के आइटम बेहद पसंद हैं. उन्हें बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाली अलग डिशेज पसंद हैं.

जानकारी के अनुसार नुसरत को मीठे का काफी शौक है. वो बशीरहाट की स्पेशल मखा संदेश मिठाई काफी पसंद करती हैं. इसलिए यह भी रिसेप्शन में मौजूद होगा.

दूसरी तरफ इसकी चर्चा भी जोरों पर है कि खुद नुसरत खुद ही अपने मेहमानों को फोन करके व अन्य तरीकों से निमंत्रण भेज रही हैं.

चूंकि नुसरत सेलिब्रटी वर्ल्ड से ताल्लुक रखती हैं, वो राजनीति और फिल्म जगत दोनों के लोगों से काफी रूबरू हो चुकी हैं. ऐसे में कई बड़ी हस्तियों के उनके रिसेप्शन में शामिल होने के आसार जताए जा रहे हैं.

राजनीति जगत से उनकी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के उनके रिसेप्शन में शामिल होने की सबसे ज्यादा उम्मीद है.

इसके अलावा सीनियर तृणमूल कांग्रेस लीडर पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी व कई अन्य राजनैतिक हस्तियां इसमें शामिल हो सकती हैं.

जबकि फिल्म जगत की बात करें तो बंगाली सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी, एक्टर से एमपी बनी देव अधिकारी भी आएंगे.

एक्टर जीत, एक्ट्रेस मुनमुन सेन, स्वस्तिक मुखर्जी, श्रीजीत मुखर्जी, डायरेक्टर बिरसा दास गुप्ता जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी.

जबकि उनकी दोस्त व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती वहां पहले से मौजूद रहेंगी.

जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान समेत कुछ बॉलीवुड जगत की हस्तियां भी नुसरत जहां के रिसेप्शन में दिखाई दे सकती हैं.

नुसरत को इससे पहले संसद में शपथ के बाद बीजेपी सांसद व लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूने पर ट्रॉल किया गया था.
