अभिनेता के बाद पत्नी ने भी उठाया कुरान, कहा- गर्लफ्रेंड को फोन लगाकर मुझे देता था जिस्मानी दर्द

पाकिस्तानी के नामी गायक-अभिनेता मोहसिन अब्बास हैदर और उनकी पत्नी फातिमा सोहल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला गहराता ही जा रहा है. सबसे पहले फातिमा ने अपने ऊपर घरेलू हिंसा होने का आरोप लगाया. जवाब में अभिनेता पति ने कुरान पर हाथ रखकर 50 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर ही कई तरह के आरोप लगा दिए. अब उनकी पत्नी ने कुरान पर हाथ रखकर पति पर और संगीन आरोप लगाए हैं.
गर्लफ्रेंड को सुनाने के लिए मुझे देता था जिस्मानी दर्द
फातिमा ने अपने पति मोहसिन अब्बास हैदर पर लगाए आरोपों को और ज्यादा मजबूती से दोहराया है. साथ ही उन्होंने अपने पति की ओर से कुरान पर हाथ रखकर लगाए गए आरोपों को नकारते हुए खुद भी कुरान पर हाथ रखकर आपबीती सुनाई है.
फातिमा के अनुसार, मोहसिन के नाजायज संबंध हैं. उन्होंने विवाहेत्तर संबंध बना रखे हैं. जिस नाजिश जहांगीर को वो अपनी केवल फ्रेंड बता रहे हैं, वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं, उनके साथ मोहसिन का अफेयर है. इतना ही अपनी गर्लफ्रेंड को सुनाने के लिए वो मुझे हमेशा उससे फोन पर बात करते हुए गंदी-गंदी गालियां देता था. कई बार फोन लगाने के बाद वो मुझे जिस्मानी दर्द देता था साथ ही जहनी तौर पर भी दर्द देता था.

मरी हुई बेटी को नहीं छोड़ा मोहसिन ने
फातिमा ने मोहसिन पर आरोप लगाया कि उसने खुद को बचाने के लिए अपनी मरी हुई बच्ची तक को नहीं छोड़ा. उसने मुझ पर आरोप लगाने के लिए हमारी मरी हुई मच्ची का जिक्र किया. मैंने कभी उसे बीच में नहीं लाया. सच्चाई ये है कि मोहसिन ने मुझे बच्ची के मरने का दोषी बताकर लगातार मेरे ऊपर आरोप लगाए.
400 मैसेज मैंने किए हैं मोहसिन को, उसने ब्लॉक कर दिया
फातिमा कहना है कि उन्होंने रिश्ते को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. फातिमा ने कहा, 'मोहसिन ने झूठ बोला कि मैं अपनी मां के घर रहने चली गई हूं और हम दोनों रिश्ते में अलगाव चाहते हैं. सच्चाई ये है कि रोजाना की मारपीट से टूट-हार कर मैं बच्चे के जन्म के बाद मां के घर रहने गई थी. जबकि उस दौरान मैंने मोहसिन को चार सौ से अधिक मैसेज किए. मैंने किसी हाल में अपना घर बचाना चाहती थी. लेकिन मोहसिन मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया था.'

कुरान पर हाथ रखकर कह रही हूं उसने मुझे बहुत मारा हैंः फातिमा
पाकिस्तानी गायक-हीरो ने पत्नी के मारपीट के आरोपों को खारिज किया था. उनका कहना था कि अगर उन्होंने मारपीट की है तो फातिमा को मेडिकल कराना चाहिए. इस फातिमा ने कुरान पर हाथ रखकर कहा कि जब अभी वो मीडिया में कई लोगों के सामने मोहसिन से मिलीं तब उन्हें पहली बार डर नहीं लगा. नहीं तो वह अब मोहसिन के हिंसक रूप से डरने लगी हैं.
मैंने उसकी गर्लफ्रेंड से बात की, मैं मानती हूं कि ये मेरी गलती है
फातिमा ने बताया कि अपना घर बचाने के लिए वह मोहसिन की गर्लफ्रेंड जहांगीर से मिलने गई थीं. उन्होंने जहांगीर से दरख्वास्त की कि वे उनके घर में परेशानी का सबब ना बनें. लेकिन अब फातिमा का कहना है कि जहांगीर से उनकी मुलाकात एक गलती थी. जब उनके शौहर में ही खामी है तो फिर किसी और से मुलाकात का क्या मतलब?

मैंने पैच-अप के लिए ये सब नहीं किया हैः फातिमा
फातिमा का कहना है कि उन्होंने आजिज आकर यह कदम उठाया है. अब उन्होंने अपने पति की बहुत सारी हिंसा बर्दाश्त कर ली है. अब वे अपने बच्चे को इन सब से बाहर लेकर जाना चाहती हैं. वह किसी सूरत में मोहसिन के साथ सुलह नहीं करेंगी. वह मामले में इंसाफ चाहती हैं. उन्होंने मामले को इलाके एसपी को अवगत करा दिया है.