मलाइका की सारी मेहनत में फिरा पानी, यूजर्स बोले-प्यार सच में अंदा होता है, अर्जुन कपूर तो तेरा...!

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर से रिलेशन के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर वेकेशन से लौटे हैं। जहां वे अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। इस दौरान मलाइका ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन की एक तस्वीर शेयर करते हुए खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। कई बार मलाइका को अर्जुन के साथ हैंगआउट करते देखा गया है।

अर्जुन के साथ फिर स्पॉट हुईं मलाइका
हाल ही में मलाइका और अर्जुन की कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। दोनों लंच डेट पर गए थे, जिसके बाद वे मीडिया के कैमरे में कैद हुए। अर्जुन और मलाइका हमेशा की तरह मीडिया के सामने बेहद कंफर्टेबल लग रहे थे। दोनों एक ही कार से जाते हुए नजर आए। मलाइका यहां वाइट टैंक टॉप और ब्लू डेनिम्स में कूल लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को वाइट सनग्लासेज और शूज से पूरा किया। इस दौरान वे मिनिमल मेकअप में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग कर जूड़ा बनाया हुआ था।

यूजर ने अर्जुन को बताया मलाइका का बेटा
बात करें अर्जुन के ड्रेसिंग सेंस की तो वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे। उन्होंने एक ब्लैक ग्राफिक टी-शर्ट कैरी की। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक कैप और मैचिंग शूज के साथ पूरा किया। अर्जुन इस लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे थे, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही यूजर्स मलाइका और अर्जुन को भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेटा और उसकी नैनी', तो दूसरे ने लिखा कि प्यार सच में अंधा होता हैै।

उम्र महज एक आंकड़ा
सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका और अर्जुन ऐज डिफरेंस को लेकर कई बार ट्रोल किया है। लेकिन एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि उम्र का फासला महज एक आंकड़ा हैै। जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो उम्र का अंतर दिमाग में नहीं आता है।