ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने वाले लोगों के लिए जरूरी निर्देश किया जारी


जनता से रिश्ता वेबडेस्क :-  लखनऊ: सड़कों पर नमाज पढ़ने वाले लोगों के लिए ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने रविवार को एक जरूरी निर्देश जारी किया है। निर्देश जारी करते हुए वली रहमानी ने कहा है कि सड़कों पर नमाज अदा करने से परहेज करें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि शरीयत के हिसाब से खाली जगह पर नमाज अदा की जा सकती है। खाली जगह पर नमाज पढ़ना जायज है।वहीं, दूसरी ओर हिंदूओं द्वारा जबरन ‘जय श्रीराम’ बुलवाने और कथित मारपीट करने वालों को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि जहां तक मुझे हिंदू धर्म का ज्ञान है जोर जबर्दस्ती की गुंजाइश नहीं है। भगवान राम ने तो कहीं भी अपने मानने वालों को लेकर यह नहीं कहा है कि जबरन जयकारा लगाया जाए। भगवान राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके नाम को लेकर अमर्यादित आचरण कैसे किया जा सकता है? जो लोग ऐसा कर रहे हैं,उन्हें भगवान राम और उनकी शिक्षा पर गहराई से अध्ययन करना चाहिए। इससे उन्हें यह पता चलेगा कि जिनके नाम पर जुल्‍म कर रहे हैं, वे कौन थे।इस दौरान उन्होंने सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का लेकर कहा कि कुछ लोग भगवा चोला पहनकर अराजकता फैलाते हैं। ऐसे लोगों का मुसलमानों का मार खाने के बाद बिलबिला कर रह जाने का मिजाज बन गया है। ये गलत है।
loading...