राजनाथ सिंह की मौत ,कई बड़े नेता आखिरी बिदाई में मौजूद हुए ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्यसभा सांसद व दिग्गज स्तंभकार राजनाथ नाथ सिंह 'सूर्य' का गुरुवार 13 जून 2019 को लखनऊ में देहांत हो गया। 'सूर्य' की पार्थिव देह किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ में रखा गया है । सूर्य ने मेडिकल कालेज को अपना शारीर दान कर दिया था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
Third party image reference
Third party image reference
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यसभा सांसद राजनाथ सिंह 'सूर्य' के देहांत पर गहरा शोक जताया है। दिवंगत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि राजनाथ सिंह ने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी।
Third party image reference
Third party image reference
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इनके देहांत पर दु:ख जाहिर करते हुए कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहने की ताकत प्रदान करे।अयोध्या जनपद के जनौरा मोहल्ले के रहने वाले राजनाथ सिंह 'सूर्य' अपनी लेखनी तथा प्रखर विचारों के लिए पहचाने जाते थे।
Third party image reference
Third party image reference
सरल स्वभाव के राजनाथ सिंह का पत्रकारिता जगत में भी काफी बड़ा नाम था। बड़े समाचार पत्रों में उनके संपादकीय लेख हमेशा चर्चा में रहते थे। राजनाथ 82 वर्ष के थे। उनका देहांत लखनऊ के पत्रकारपुरम कालोनी स्थित उनके आवास पर हुआ।




