शेर पढ़कर संसद में पहली बार गौतम ने पूछा ये ‘गंभीर’ सवाल

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने गुरुवार को पहली बार संसद में अपना पहला सवाल पूछा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शून्य काल में गंभीर का नाम पुकारकर कहा कि पूर्व क्रिकेटर पहली बार लोकसभा में सवाल पूछ रहे हैं।
बता दें कि गंभीर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं उन्होंने आम आदमी पार्टी की आतिशी को हराया था।
शेर पढ़कर पूछा सवाल

गौतम गंभीर ने इस अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा, ‘ये शहर भी क्या शहर है, हवाओं में धुआं, फिजाओं में जहर है।’ गंभीर ने राजधानी दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण पर सवाल पूछते हुए कहा कि इसके कारण हर साल स्कूल बंद होते हैं, लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जाता है।

उन्होंने कहा, ‘प्रदूषण रोकने के लिए हम पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है।’ गाजीपुर लैंडफिल का जिक्र करते हुए गंभीर ने सरकार से इस मसले का समाधान करने की भी अपील की।
दिल्ली सरकार पर बोला हमला

गंभीर ने अपने सवाल के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं है और केंद्र सरकार को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
loading...